Friday, November 22, 2019

➤ महत्वपूर्ण हिंदी करेंट अफेयर्स



1. गणतंत्र दिवस 2020 की परेड के लिए किस देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है?
उत्तर – ब्राज़ील
♦️ ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के न्यौते को स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दौरान जेयर बोल्सोनारो के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जेयर बोल्सोनारो को 2020 गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

2. कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – पंजाब
♦️कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन पंजाब में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 1-10 दिसम्बर के दौरान किया जायेगा। इस विश्व कप को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती को समर्पित किया जायेगा। 
♦️इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 1 दिसम्बर को गुरु नानक स्टेडियम, सुल्तानपुर लोधी में किया जायेगा। प्रतियोगिता का समापन डेरा बाबा नानक में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जायेगा।

3. किस भारतीय को ‘द मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट’ का मानद ट्रस्टी चुना गया है?
उत्तर – नीता अम्बानी
♦️रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता अम्बानी को ‘द मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट’ का मानद ट्रस्टी चुना गया है।

4. भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) का सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है? 
उत्तर – कमला वर्धन राव
♦️1990 बैच की केरल कैडर की आईएएस अधिकारी जी. कमला वर्धन राव को भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) का सीएमडी नियुक्त किया गया है। भारतीय पर्यटन विकास कारपोरेशन (ITDC) भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है।

द एग्जाम बीट 

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही सुरंगा बावड़ी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – कर्नाटक
♦️हाल ही में सुरंगा बावड़ी को ‘World Monument Watch List for 2020 में शामिल किया गया है। यह कर्नाटक में स्थित है।

6. भारत में SCO की कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – नई दिल्ली
♦️कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट की अगली बैठक का आयोजन 2020 में भारत में किया जायेगा। 
♦️इसकी सूचना शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने दी।

7. किस भारतीय ने ब्रिक्स इनोवेटर प्राइज 2019 जीता?
उत्तर – रवि प्रकाश
♦️भारत के रवि प्रकाश ने ब्रिक्स-यंग इनोवेटर प्राइज अपने नाम कर लिया गया। इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। 
♦️उन्हें यह पुरस्कार छोटे तथा सस्ते ‘मिल्क चिल्लिंग यूनिट’ के अविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। यह छोटे व सीमन दुग्ध किसानों के लिए बेहद उपयोग है।

8. 2019 अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है?
उत्तर – शिमला
♦️चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन शिमला जिले के रामपुर में किया जा रहा है। यह मेला लगभग 400 वर्ष पुराना है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

23 March - Shaheed Diwas, Balidan divas

Created by - Graphic Stock Loading…