Friday, November 22, 2019

प्रश्‍न 1. रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में किस पेट्रोलियम को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप 6 तेल उत्पादक कंपनियों ने शामिल हो गयी है?
क. सऊदी अरामको
ख एनआईओसी
ग. क़तर पेट्रोलियम
घ. ब्रिटिश पेट्रोलियम

उत्तर: घ. ब्रिटिश पेट्रोलियम – रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में ब्रिटिश पेट्रोलियम को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप 6 तेल उत्पादक कंपनियों ने शामिल हो गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल कंपनी का कुल वैल्यू 138 अरब डॉलर (9.66 लाख करोड़ रुपये) रहा है.

प्रश्‍न 2. पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ 3 महीनों से निलंबित कौन सी सेवा दोबारा शुरु की है?
क. बस सेवा
ख. रेल सेवा
ग. डाक सेवा
घ. उत्पाद आयात-निर्यात सेवा

उत्तर: ग. डाक सेवा – पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ 3 महीनों से डाक सेवा यानी पोस्टल मेल सर्विस दोबारा शुरु की है. लेकिन भारत ने अभी डाक सेवा बहाली के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन अभी भी पार्सल सेवा निलंबित रहेगी.

प्रश्‍न 3. प्रकति में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए सर डेविड एटनबरो का चयन वर्ष 2019 के किस पुरस्कार के लिए किया गया है?
क. जवाहरलाल नेहरु पुरस्कार
ख. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
ग. महात्मा गांधी पुरस्कार
घ. राजीव गांधी पुरस्कार

उत्तर: ख. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार – प्रकृति में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए मशहूर प्रकृतिवादी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो का चयन वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए किया गया है. वे 5 से दशक से अधिक समय से जीव-जंतुओं पर लगातार काम कर रहे हैं.

प्रश्‍न 4. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कितने वर्ष में भारत में समुद्र का स्तर 8.5 सेमी बढ़ा है?
क. 20 वर्ष
ख. 30 वर्ष
ग. 40 वर्ष
घ. 50 वर्ष

उत्तर: घ. 50 वर्ष – पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 50 वर्ष में भारत में समुद्र का स्तर 8.5 सेमी बढ़ा है. जबकि वर्ष 2003 से 2013 के दशक के दौरान इस महासागर में जल स्तर में 6.1 मिमी सालाना की बढ़ोतरी हुई है.

प्रश्‍न 5. ब्रिटेन के गाय मार्टिन ने ट्रैक्टर को कितने किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. 150 किमी प्रति घंटे
ख. 185 किमी प्रति घंटे
ग. 217 किमी प्रति घंटे
घ. 280 किमी प्रति घंटे

उत्तर: ग. 217 किमी प्रति घंटे – ब्रिटेन के गाय मार्टिन ने हाल ही में ट्रैक्टर को 217 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है. इस ट्रैक्टर को 2 युवा इंजीनियरों ने आधुनिक तकनीक से तैयार किया है.

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

23 March - Shaheed Diwas, Balidan divas

Created by - Graphic Stock Loading…