Saturday, November 30, 2019

➤ करंट अफेयर्स 

प्रश्‍न 1. निम्न में से किसने केंद्रशासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के विधेयक को मंजूरी दे दी है?
क. राज्यसभा
ख. लोकसभा
ग. निति आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट

उत्तर: ख. लोकसभा – लोकसभा ने हाल ही में भारत के 2 केंद्रशासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के विधेयक को मंजूरी दे दी है. इस दोनों का विलय करने का उद्देश्य उनकी प्रशासनिक आसानी को बढ़ाना और विकास सुनिश्चित करना है.

प्रश्‍न 2. पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 70 वर्ष
ख. 72 वर्ष
ग. 79 वर्ष
घ. 88 वर्ष

उत्तर: ग. 79 वर्ष – पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का हाल ही में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे वर्ष 1998 से वर्ष 2000 के बीच भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे थे और उन्हें उत्तम युद्ध सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 3. 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल के विस्तार को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. वित मंत्रालय
ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल
घ. खेल मंत्रालय

उत्तर: ग. केंद्रीय मंत्रिमंडल – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दिया है.


प्रश्‍न 4. स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवन्डोस्की चैम्पियंस लीग में सबसे तेज कितने गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं?
क. 2 गोल
ख. 3 गोल
ग. 4 गोल
घ. 5 गोल

उत्तर: ग. 4 गोल – हाल ही में बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवन्डोस्की चैम्पियंस लीग में सबसे तेज 4 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए 15 मिनट के अंदर 4 गोल दागे है. और वे टूर्नामेंट में दो बार चार गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

प्रश्‍न 5. दुनिया में राजनयिक मिशनों की संख्या के मामले में कौन सा देश अमेरिका से आगे निकल गया है?
क. जर्मनी
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

उत्तर: ग. चीन – सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में राजनयिक मिशनों की संख्या के मामले में चीन अमेरिका से आगे निकल गया है, वर्ष दुनिया में चीन के मिशनों की संख्या 276 पहुंच गई है, जबकि अमेरिका के 273 हैं.

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

23 March - Shaheed Diwas, Balidan divas

Created by - Graphic Stock Loading…