Saturday, October 26, 2019

➤ DAILY CURRENT AFFAIR

प्रश्न 1.   अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने साल 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
 (अ) 6.9 प्रतिशत
 (ब) 6.1 प्रतिशत 
 (स) 6.8 प्रतिशत
 (द) 6.5 प्रतिशत

♦️अतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बार फिर से भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में रहने वाली विकास दर के लिए अनुमान घटा दिया है। आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी इस साल 6.1 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ करेगी। इससे पहले अप्रैल में इसके 7.3 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। जबकि IMF ने 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है. पिछले साल यह 3.8 फीसदी थी।

प्रश्न 2.   भारतीय रेवले ने हाल ही में छोटे शहरों को अपने निकटतम प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए कितनी सेवा सर्विस ट्रेनों का उद्घाटन किया है -
 (अ) सात
 (ब) पांच
 (स) नौ ✅
 (द) पंद्रह

♦️उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करके यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से रेलवे ने देश के विभिन्न राज्यों में ‘सेवा सर्विस’नाम से नौ ट्रेनों की शुरुआत की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्‍ली और शामली के बीच रेल सेवा को नई दिल्‍ली से रवाना किया। बाकी रेलगाडि़यों का शुभारंभ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के ज़रिए किया गया। पीयूष गोयल ने कहा कि बड़े शहरों को छोटे शहरों से जोड़ने और दैनिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इन ट्रेनों के लिए नया निवेश नहीं किया गया है। जो रैक और इंजन यार्ड में खड़े रहते थे, उनका सदुपयोग किया जा रहा है। दैनिक सेवा प्रदान करने वाली ये रेलगाडि़यां दिल्‍ली-शामली, भुवनेश्‍वर-नयागढ़, मुर्कोंग्‍सेलेक-डिब्रूगढ़, कोटा-झालावाड़, और कोयंबटूर-पलानी के लिए हैं। वादनगर-मेहसाणा, असरवा-हिम्‍मतनगर, करूर-सेलम, यशवंतपुर-टुम्‍कूर के लिए शुरू की गई रेलगाडि़यां सप्‍ताह में छह दिन चलेंगी।

प्रश्न 3.   यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार हेतु मुंबई के 155 साल पुराने फ्लोरा फाउंटेन और दो अन्य विरासत स्थल सहित कुल कितने स्थानों को भारत से चयनित किया गया है?
 (अ) सात 
 (ब) पांच
 (स) चार✅
 (द) आठ

♦️सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में दिये जाने वाले यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के 155 साल पुराने फ्लोरा फाउंटेन और दो अन्य विरासत स्थल सहित कुल चार स्थानों को भारत से चयनित किया गया है। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार की घोषणा मलेशिया के पेनांग में आयोजित एक समारोह में की गई । इस पुरस्कार के लिए जिन चार स्थानों का चयन किया गया है, उनमें अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान का विक्रम साराभाई पुस्तकालय (डिस्टिंक्शन अवार्ड) शामिल है। इसके अलावा केनेसेठ इलियाहू सिनेगाग(मेरिट अवार्ड), ग्लोरी चर्च (मेरिट अवार्ड)तथा फ्लोरा फाउंटेन(ऑनरेबल मेंशन) को ये पुरस्कार मिला है। ये तीनों मुंबई में स्थित है। हांगकांग में ताई क्वान सेंटर फॉर हेरिटेज एंड आर्ट्स के नवीनीकरण को उत्कृष्टता अवार्ड मिला है, जो सभी श्रेणियों में सर्वोच्च पुरस्कार है। हाल ही में जयपुर के परकोटा क्षेत्र को विश्व विरासत का दर्जा देने वाला यूनेस्को अब पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में दस नए पर्यटक केंद्र विकसित करेगा। इन पर्यटक केंद्रों में पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के हस्तशिल्प, लोक नृत्य व संगीत, रंगमंच आदि की प्राचीन विरासत देखी जा सकेगी।

प्रश्न 4.   एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जैसवाल किस शहर से हैं -
 (अ) जयपुर
 (ब) अहमदाबाद
 (स) नई दिल्ली
 (द) मुंबई✅

♦️मबई के यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु में विजय हजारे टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे 17 वर्ष के यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 12 छक्के और 17 चौकों के साथ 203 रन बनाये। लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाले वह नौवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। पिछले सप्ताह केरल के संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाये थे।

प्रश्न 5.   जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कश्मीर क्षेत्र में फोन सुविधा को बेहतर बनाये जाने के लिए प्रत्येक जिले में कितने पीसीओ बनाने की घोषणा की है?
 (अ) 40
 (ब) 50✅
 (स) 60
 (द) 70

♦️जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार आम लोगों को नि:शुल्‍क फोन सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए जल्‍द ही कश्‍मीर डिविजन के प्र‍त्‍येक जि़ले में पचास सार्वजनिक फोन कार्यालय- पी सी ओ स्‍थापित करेगी।

प्रश्न 6.   मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने मैच जीतने वाली भारतीय महिला टीम की पहली कप्तान बन गई हैं?
  (अ) 100 मैच✅
  (ब) 200 मैच
  (स) 300 मैच
  (द) 150 मैच

♦️भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैच की सीरीज के तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी टीम को छह रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज जीत ली। ये मिताली राज की बतौर कप्तान सौंवी (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) जीत है। ऐसा करने वाली वे इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स (142 जीत) के बाद दुनिया की दूसरी महिला कप्तान हैं।

THE EXAM BEAT

प्रश्न 7.   विश्व बैंक ने किस दक्षिण एशियाई देश की जीडीपी वृद्धि दर 2019 में 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है?
 (अ) नेपाल
 (ब) श्रीलंका
 (स) बांग्लादेश✅
 (द) भारत

♦️विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 2019 में 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2018 में 7.9 प्रतिशत की दर से अधिक है। विश्व बैंक द्वारा 2020 में 7.2 प्रतिशत और 2021 में 7.3 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा नेपाल की जीडीपी 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रश्न 8.   आईसीसी ने मैच टाई होने की स्थिति में बाउंड्री की अधिकतम संख्या की बजाए किस नियम से विजेता चुने जाने की घोषणा की है?
 (अ) सुपर ओवर
 (ब) थ्री बॉल्स
 (स) नॉक आउट
 (द) फर्स्ट रन

♦️करिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के बाद बाउंड्री नियम को लेकर चल रहे विवाद पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार इसमें सुधार किया है। आईसीसी ने तय किया है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है कि मैच टाई होता है तो सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई टीम स्पष्ट तौर पर विजेता नहीं बन जाती। इस बार विश्व कप का फाइनल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। फाइनल में मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। इसके बाद इंग्लैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर विजेता करार दिया गया था।

प्रश्न 9.   किस राज्य सरकार ने खोन रामलीला के लिए भारत का प्रथम प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है -
 (अ) उत्तर प्रदेश✅
 (ब) ओडिशा
 (स) असम
 (द) पश्चिम बंगाल

♦️उत्तर प्रदेश सरकार ने खोन रामलीला के लिए भारत का प्रथम प्रशिक्षण व प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। खोन रामलीला थाईलैंड में आयोजित की जाती है इसमें संवाद नहीं होते। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत किया जायेगा।

प्रश्न 10.   ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे 2019 की थीम क्या है -
 (अ) सबके स्वच्छ हाथ✅
 (ब) साफ हाथ
 (स) स्वच्छ हाथ साफ दुनिया
 (द) हाथ धोएं

♦️परतिवर्ष 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैण्डवाशिंग डे मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को हाथ धोने की आदत को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह रोग रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कारक है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

23 March - Shaheed Diwas, Balidan divas

Created by - Graphic Stock Loading…