Wednesday, August 21, 2019

TODAY'S CURRENT AFFAIRS (21-8-19)
❇ by : The Exam Beat

प्रश्‍न 1. स्वीडन की प्रमुख कंपनी आइकिया ने हाल ही में भारत के किस शहर में अपना ऑनलाइन स्टोर खोला है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. इंदोर
घ. कोलकाता

उत्तर: ख. मुंबई – स्वीडन की प्रमुख कंपनी आइकिया ने हाल ही में मुंबई में अपना ऑनलाइन स्टोर खोला है जिसमे घरेलू साज-सज्जा और अन्य सामान जैसे 7,500 उत्पाद उपलब्ध होंगे. कंपनी के मुताबिक, वह आने वाले 3 वर्षो में 10 करोड़ ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाएगी.

प्रश्‍न 2. भारत के किस राज्य की सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 25 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन किया और उनके विधायकों ने शपथ ली?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. कर्नाटक

उत्तर: घ. कर्नाटक – भारत के कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 25 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन किया और उनके 17 विधायकों को राज्यपाल वजुभाई वाला ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई. बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

प्रश्‍न 3. भारतीय सिनेमा के संगीतकार खय्याम का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 80 वर्ष
ख. 88 वर्ष
ग. 92 वर्ष
घ. 95 वर्ष

उत्तर: ग. 92 वर्ष – भारतीय सिनेमा के संगीतकार खय्याम का हाल ही में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे काफी लम्वे वक्त से बीमार थे उनके निधन पर फिल्म जगत के कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है. उन्हें कभी कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका है.

❇ Share Now ->> @Guru_Om

प्रश्‍न 4. निम्न में से कौन सा खिलाडी सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुच गया है?
क. एम एस धोनी
ख. रोहित शर्मा
ग. विराट कोहली
घ. डेविड वार्नर

उत्तर: ग. विराट कोहली – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुच गए है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट “ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम” पर तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए है.

प्रश्‍न 5. बीसीसीआई ने किस क्रिकेटर खिलाडी पर लगे लाइफटाइम बैन को घटाकर 7 वर्ष कर दिया है?
क. पृथ्वी शॉ
ख. मुरली विजय
ग. विजय शर्मा
घ. एस श्रीसंत

उत्तर: घ. एस श्रीसंत – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने हाल ही में क्रिकेटर खिलाडी एस श्रीसंत पर लगे लाइफटाइम बैन को घटाकर 7 वर्ष कर दिया है. उनपर लगा 7 वर्ष के प्रतिबंध अगले वर्ष समाप्त हो जायेगा और वे क्रिकेट खेल सकेंगे.

प्रश्‍न 6. भारत के पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया अमेरिका के 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को पार करने वाले किस महाद्वीप के पहले दिव्यांग तैराक बन गए है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. यूरोप
ग. एशिया
घ. अफ्रीका

उत्तर: ग. एशिया – भारत के पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया अमेरिका के 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को पार करने वाले एशिया महाद्वीप के पहले दिव्यांग तैराक बन गए है. सत्येंद्र सिंह लोहिया और उनकी टीम ने कैटालिना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार किया है.

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
❇ by : The Exam Beat
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

23 March - Shaheed Diwas, Balidan divas

Created by - Graphic Stock Loading…